Skip to main content

धमाकेदार शो के साथ कपिल शर्मा की वापसी, इस तारीख को प्रसारित होगा पहला एपिसोड

लंबे समय के बाद कपिल शर्मा अपने नये शो के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है। 23 दिसंबर को उनका पहला शो ऑन एयर होगा और इस शो में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे। आइए जानते हैं इस शो में क्या होगा खास।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसा ही रहेगा शो का फॉर्मेट
सूत्रों के अनुसार शो का फॉर्मेट 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसा ही रहेगा। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की तरह ही इसमें अलग-अलग किरदार मस्ती करते और दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे।
शो में नजर आयेंगे ये कलाकार
इस बार कपिल शर्मा के साथ भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती नजर आने वाले हैं। 
क्रिसमस वीक में शुरू हो रहा है शो 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द कपिल शर्मा शो' के शुरुआती एपिसोड का प्रसारण 23 दिसंबर को सोनी टीवी पर होगा। इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ कैटरीना और अनुष्का शर्मा के आने की भी खबरें हैं। इस शो में भी पिछली बार की तरह ही कई किरदार आपको देखने को मिलेंगे, लेकिन उनका अंदाज इस बार फ्रेश होगा।

फिल्म सिटी में लगाया गया है नया सेट 
खबरें हैं कि फिल्म सिटी में शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और सुनील ग्रोवर के सिवाय लगभग सारे पुराने किरदार शो में बने हुए हैं। शो के सेट में भी इस बार बदलाव किया गया है। घर के साथ बिजी मार्केट जैसा सेटअप भी शो के लिए तैयार किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

साल 2018 की इन 10 फिल्मों ने तोड़ा फैंस का दिल, साबित हुई फ्लॉप

साल 2018 मे कई फिल्में रिलीज हुई जिसने फैंस को बुरी तरह निराश किया है। इन फिल्मों को देखने के लिए फैंस कई सालों से इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब यह फिल्में रिलीज हुई, तो दर्शकों को पसंद नही आई, और उनका दिल टूट गया। आज हम आपको साल 2018 की 10 ऐसी ही फिल्मों के बारे मे बताएंगे। आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, कि आप इनमें से कौन सी फिल्म को सबसे घटिया होने का अवार्ड देंगे। 1.ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख जैसे कई बड़े सितारों ने काम किया था। साथ ही यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगे बजट की फिल्म है, लेकिन इस फिल्म ने फैंस का दिल इस तरह तोड़ा कि पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली यह फिल्म लगभग 150 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। 2. जीनियस इस फिल्म मे उत्कर्ष शर्मा ने लीड रोल निभाया था। इन्होने फिल्म 'गदर' मे सनी देओल के बेटे का किरदार निभाया था। इस वजह से फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को पसंद नही आई, और फ्लॉप साबित हुई, और बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4.16 करोड़ ही कमा सकी। 3. साहब बीवी ...

क्रिसमस पर रिलीज हुई थी ये 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में

आज हम आपको बॉलीवुड की उन बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है. जो क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई है. लकम और दंबग 2 सहित कई फिल्में इस त्योहार पर रिलीज हो चुकी है. 3 इडियट्स - राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई. आमिर खान, करीना कपूर, आर० माधवन और शरमन जोशी जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी इस फिल्म ने साल 2009 में वर्ल्डवाइड 460 करोड़ रूपए की जबरदस्त कमाई की थी. गजनी - आमिर खान और असिन स्टारर यह फिल्म दिसम्बर 2008 में क्रिसमस के पर्व पर रिलीज हुई थी. ए०आर० मुर्गदास द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 232 करोड़ रूपए की शानदार कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वेलकम - क्रिसमस पर सबसे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दी थी. साल 2007 में इस बड़े पर्व पर रिलीज हुई. इस फिल्म ने साल 2007 में वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रूपए की शानदार कमाई की थी. अक्षय कुमार के फैंस लाइक और शेयर करे.

अपनी पत्नी को बिलकुल महारानी की तरह रखते है साउथ के 4 सितारे, नंबर 1 सबसे अच्छी जोड़ी

दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ के 4 सितारों के बारे में जो अपनी पत्नी को बिलकुल महारानी की तरह रखते है इस लिस्ट में नंबर 1 की सबसे अच्छी जोड़ी लगती है, तो आइये आपको बताते हैं इनके बारे में। 4- अल्लू अर्जुन (Allu arjun) साउथ के पॉपुलर एक्टर्स में से एक अल्लू अर्जुन जो लगभग 34 साल के हो चुके हैं। इनका जन्म 8 अप्रैल, 1983 को चेन्नई में में हुआ था। अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से की। यह फिल्म काफी सफल रही।अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में "स्नेहा रेड्डी" से शादी की जो अपनी पत्नी जो बिलकुल महारानी की तरह रखते हैं। 3- महेश बाबु (Mahesh babu) महेश बाबू एक पॉपुलर तेलुगू अभिनेता हैं ' इनका जन्म 9 अगस्त 1975 चेन्नई ,तमिल नाडू में हुआ था ,इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरूआत बाल्यकाल में ही कर दी थी। महेश बाबू की बीवी का नाम "नम्रता शिरोड़क" है, इन्होंनें बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने आइटम नम्बर दे कर खूब नाम कमायी थी। महेश बाबु भी अपनी बीवी को महारानी की तरह रखते हैं। ...