Skip to main content

Posts

रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फ़िल्में, क्या सिम्बा तोड़ पायेगी इनका रिकॉर्ड

दोस्तों, बॉलीवुड के लोकप्रिय और हैंडसम अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह बहुत तेजी से इंडस्ट्री में सफलता हासिल की है. इनकी अधिकांश फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं. इनकी आने वाली फिल्मों में ‘सिम्बा’ प्रमुख है जो 28 दिसम्बर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है. अब देखना यह होगा कि क्या ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रणवीर की इन 5 फिल्मों को पीछे छोड़ पायेगी? 5.गुंडे यशराज बैनर के तहत बनी इस फिल्म को अली अब्बास जफ़र ने निर्देशित किया था. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड किरदारों में थे. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 76 करोड़ रूपये की कमाई की थी. 4. दिल धड़कने दो अनिल कपूर, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, प्रियंकर चोपड़ा और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म को जोया अख्तर ने बनाया था. हालाँकि बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद भी इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा प्यार नहीं दिया लेकिन पूरे भारत में फिल्म ने 77 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. 3. गोलियों की रासलीला : रामलीला संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और द...
Recent posts

अपनी पत्नी को बिलकुल महारानी की तरह रखते है साउथ के 4 सितारे, नंबर 1 सबसे अच्छी जोड़ी

दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं साउथ के 4 सितारों के बारे में जो अपनी पत्नी को बिलकुल महारानी की तरह रखते है इस लिस्ट में नंबर 1 की सबसे अच्छी जोड़ी लगती है, तो आइये आपको बताते हैं इनके बारे में। 4- अल्लू अर्जुन (Allu arjun) साउथ के पॉपुलर एक्टर्स में से एक अल्लू अर्जुन जो लगभग 34 साल के हो चुके हैं। इनका जन्म 8 अप्रैल, 1983 को चेन्नई में में हुआ था। अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से की। यह फिल्म काफी सफल रही।अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में "स्नेहा रेड्डी" से शादी की जो अपनी पत्नी जो बिलकुल महारानी की तरह रखते हैं। 3- महेश बाबु (Mahesh babu) महेश बाबू एक पॉपुलर तेलुगू अभिनेता हैं ' इनका जन्म 9 अगस्त 1975 चेन्नई ,तमिल नाडू में हुआ था ,इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरूआत बाल्यकाल में ही कर दी थी। महेश बाबू की बीवी का नाम "नम्रता शिरोड़क" है, इन्होंनें बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने आइटम नम्बर दे कर खूब नाम कमायी थी। महेश बाबु भी अपनी बीवी को महारानी की तरह रखते हैं। ...

क्रिसमस पर रिलीज हुई थी ये 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में

आज हम आपको बॉलीवुड की उन बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है. जो क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई है. लकम और दंबग 2 सहित कई फिल्में इस त्योहार पर रिलीज हो चुकी है. 3 इडियट्स - राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई. आमिर खान, करीना कपूर, आर० माधवन और शरमन जोशी जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी इस फिल्म ने साल 2009 में वर्ल्डवाइड 460 करोड़ रूपए की जबरदस्त कमाई की थी. गजनी - आमिर खान और असिन स्टारर यह फिल्म दिसम्बर 2008 में क्रिसमस के पर्व पर रिलीज हुई थी. ए०आर० मुर्गदास द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 232 करोड़ रूपए की शानदार कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वेलकम - क्रिसमस पर सबसे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दी थी. साल 2007 में इस बड़े पर्व पर रिलीज हुई. इस फिल्म ने साल 2007 में वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रूपए की शानदार कमाई की थी. अक्षय कुमार के फैंस लाइक और शेयर करे.

साल 2018 की इन 10 फिल्मों ने तोड़ा फैंस का दिल, साबित हुई फ्लॉप

साल 2018 मे कई फिल्में रिलीज हुई जिसने फैंस को बुरी तरह निराश किया है। इन फिल्मों को देखने के लिए फैंस कई सालों से इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब यह फिल्में रिलीज हुई, तो दर्शकों को पसंद नही आई, और उनका दिल टूट गया। आज हम आपको साल 2018 की 10 ऐसी ही फिल्मों के बारे मे बताएंगे। आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, कि आप इनमें से कौन सी फिल्म को सबसे घटिया होने का अवार्ड देंगे। 1.ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख जैसे कई बड़े सितारों ने काम किया था। साथ ही यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगे बजट की फिल्म है, लेकिन इस फिल्म ने फैंस का दिल इस तरह तोड़ा कि पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली यह फिल्म लगभग 150 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। 2. जीनियस इस फिल्म मे उत्कर्ष शर्मा ने लीड रोल निभाया था। इन्होने फिल्म 'गदर' मे सनी देओल के बेटे का किरदार निभाया था। इस वजह से फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को पसंद नही आई, और फ्लॉप साबित हुई, और बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 4.16 करोड़ ही कमा सकी। 3. साहब बीवी ...

Box Office: सलमान खान की सुल्तान का चीन में लाइफटाइम कलेक्शन

आज हम बात कर रहे है बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के बारे में जिन्होंने अपने करियर में भारतीय सिनेमा को कई ब्लाॅकबस्टर फिल्में दी हैं. इसलिए आज हम आप लोगों को सलमान खान कि 2016 में रिलीज हुई फिल्म "सुल्तान​" के बारे में बताने जा रहे है जिसे इस साल चीन में रिलीज किया गया था. करीब 90 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने भारत में 623 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था. दर्शकों इस फिल्म को बेहद पसंद किया था. अली अब्बास ज़फ़र के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के निर्माण में में बनी यह स्पोर्ट पर आधारित एक मनोरंजन फिल्म थी जिसमे सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भुमिका में नजर आई थी. इस फिल्म को चीन के दर्शकों ने शानदार कहानी, खूबसूरत संगीत और बड़ी स्टार काॅस्ट कि वजह से काफि पसंद किया था. यही वजह रही कि इस फिल्म ने चीन के बाॅक्स आॅफिस पर काफि अच्छा कलेक्शन किया था. यदि हम इस फिल्म कि शानदार सफलता कि बात करें तो आप लोगों को बता दें कि इस फिल्म ने चीन में अपने ओपनिंग डे पर 6.50 करोड़ और पहले वीकेंड में 21.14 करोड़ कि जबरदस्त कमाई की थी. आपको बता दें कि इस फिल्म का ...

इस तरह अलग हुए थे सलमान और ऐश्वर्या

बॉलीवुड में जब भी प्रेम कहानियों की बात आती है सलमान और ऐश्वर्या का नाम सबसे पहले आता है। इन दोनों की प्रेम कहानी बी टाउन की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी साल 1997 में शुरू हुई थी जब सलमान एक सुपरस्टार बन चुके थे और ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में कदम ही रखे थे। एक मैगजीन ने छपी खबर के अनुसार सलमान ने फिल्म जोश में काम करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया था क्यूंकि उन्हें फिल्म में ऐश्वर्या के भाई का रोल ऑफर किया गया था। सलमान ऐश्वर्या के फिल्मी सफर को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश किया करते थे, यहां तक कि सलमान फिल्म निर्माताओं से भी ऐश्वर्या कि सिफारिश किया करते थे। खबरों की माने तो ऐश्वर्या को फिल्म ' हम दिल दे चुके सनम ' सलमान के कहने पर ही मिली थी। इसी फिल्म से दोनों के बीच प्यार की नींव पड़ी थी। ऐश्वर्या धीरे-धीरे सलमान के घर तक जाने लगी। सलमान खान के दोस्त भी ऐश्वर्या को भाभी बुलाने लगे मगर ऐश्वर्या के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। माता-पिता से इस बात को लेकर नाराज ऐश्वर्या ने एक बार घर भी छोड़ दिया था। फिर एक दिन सलमान ...

Box Office: चौथे दिन इतना रहा 'जीरो' और 'केजीएफ' का कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' को मिक्स रिव्यूज मिले. लेकिन इसके बावजूद शाहरुख के फैन्स फिल्म 'जीरो' को बेहद पसंद कर रहे हैं। 'जीरो' विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपने पहले वीकेंड में 'जीरो' ने वर्ल्डवाइड 107 करोड़ रुपये कमा लिए है। चौथे दिन 'जीरो' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 'केजीएफ' के हिंदी वर्जन ने भी चौथे दिन 2.90 करोड़ रुपये की कमाई की . शाहरुख खान को क्रिसमस का भी फायदा मिला है. वहीं फ़िल्म 'केजीएफ' की कमाई में भी तेजी आयी है। चौथे दिन की कमाई मिलाकर 'केजीएफ' के हिन्दी वर्जन ने अब तक 12.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बता दें कि 'जीरो' ने पहले दिन 19.33 करोड़ रूपए, दूसरे दिन लगभग 17 करोड़ रूपए, तीसरे दिन 18.25 करोड़ रूपए और चौथे दिन लगभग 10 करोड़ की कमाई की। वहीं 'केजीएफ' के हिंदी वर्जन ने ओपनिंग डे पर 2.10 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 4.10 करोड़ रुपये और चौथे दिन 2.90 करोड़ रुपये की कमाई की।