दोस्तों, बॉलीवुड के लोकप्रिय और हैंडसम अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह बहुत तेजी से इंडस्ट्री में सफलता हासिल की है. इनकी अधिकांश फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं. इनकी आने वाली फिल्मों में ‘सिम्बा’ प्रमुख है जो 28 दिसम्बर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है. अब देखना यह होगा कि क्या ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रणवीर की इन 5 फिल्मों को पीछे छोड़ पायेगी? 5.गुंडे यशराज बैनर के तहत बनी इस फिल्म को अली अब्बास जफ़र ने निर्देशित किया था. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड किरदारों में थे. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 76 करोड़ रूपये की कमाई की थी. 4. दिल धड़कने दो अनिल कपूर, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर, प्रियंकर चोपड़ा और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म को जोया अख्तर ने बनाया था. हालाँकि बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद भी इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा प्यार नहीं दिया लेकिन पूरे भारत में फिल्म ने 77 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. 3. गोलियों की रासलीला : रामलीला संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और द...