लंबे समय के बाद कपिल शर्मा अपने नये शो के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है। 23 दिसंबर को उनका पहला शो ऑन एयर होगा और इस शो में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी शिरकत करेंगे। आइए जानते हैं इस शो में क्या होगा खास। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसा ही रहेगा शो का फॉर्मेट सूत्रों के अनुसार शो का फॉर्मेट 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसा ही रहेगा। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की तरह ही इसमें अलग-अलग किरदार मस्ती करते और दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। शो में नजर आयेंगे ये कलाकार इस बार कपिल शर्मा के साथ भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती नजर आने वाले हैं। क्रिसमस वीक में शुरू हो रहा है शो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द कपिल शर्मा शो' के शुरुआती एपिसोड का प्रसारण 23 दिसंबर को सोनी टीवी पर होगा। इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ कैटरीना और अनुष्का शर्मा के आने की भी खबरें हैं। इस शो में भी पिछली बार की तरह ही कई किरदार आपको देखने को मिलेंगे, लेकिन उनका अंदाज इस बार फ्रेश होगा। फिल्म सिटी में लग...